अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भीमबैठका में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में होंगे शामिल

बरेली, 20 जून 2025
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को रायसेन जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भीमबैठका में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल 21 जून को प्रातः 05:15 बजे भोपाल से प्रस्थान कर प्रातः 06 बजे भीमबैठका पहुंचेंगे और यहां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अंतर्गत सामूहिक योग कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल प्रातः 09 बजे भीमबैठक से प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे नर्मदा मैया सेवा आश्रम मांगरोल तहसील पहुंचेंगे तथा यहां आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। स्वास्थ्य राज्यमंत्री अपराह्न 03 बजे मांगरोल से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

  • Related Posts

    सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…

    Read more

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page