बरेली, 11 अगस्त 2025 – कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर, दो की मौत, ग्रामीणों ने हाईवे सड़क को किया जाम…

बरेली, 11 अगस्त 2025
प्रदीप धाकड़ मो.9425654291


रविवार रात नेशनल हाइवे 45 ग्राम भौड़िया के पास एक कार और बाइक के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार अनूपपुर से भोपाल की ओर जा रही कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में हमीर सिंह अहिरवार निवासी भौड़िया तथा हिम्मत सिंह ठाकुर निवासी तिखावन( देवरी) की मौत हुई। घटना के बाद लोगों ने आज मृतक का शव NH 45 हाईवे पर रखकर सड़क जाम कर दी और गांव में विक रही अवैध शराब के खिलाफ नारे लगाए । सड़क जाम होने से दोनों और वाहन की कतार लग गई। जानकारी मिलने पर बरेली थाना प्रभारी कपिल गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों और गांव के लोगों को समझाइस दी और कहा गांव में बिक रही अवैध शराब को बंद किया जाएगा । तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने बात मानी और जाम हटा कर मृतक का अंतिम संस्कार किया।

  • Related Posts

    भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ

    धार्मिक संस्थाओं के साथ बडी संख्या में सैकडों धर्मप्रेमी रहेे मौजूद सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली नगर के प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर दालमिल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष…

    Read more

    उदयपुरा विधानसभा के देवरी में बाबा श्याम का होगा कीर्तन।

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली खाटू नरेश बाबा श्याम की प्रेरणा से 15 मार्च 2026 दिन रविवार एकादशी ग्यारस के अवसर पर बाबा श्याम की ज्योति और भव्य श्याम दरबार,श्याम…

    Read more

    You cannot copy content of this page