इंदौर में अटल बिहारी वाजेपयी कॉलेज में NSUI नेताओं ने प्रिंसीपल कक्ष तोड़ा, पूरे चेंबर में बिछाई घास, FIR

इंदौर के अटल बिहारी बाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय (जीएसीसी) में सोमवार सुबह NSUI से जुड़े कुछ नेताओं ने जमकर हंगामा किया। यह लोहे के सरिया लेकर कॉलेज में घुसे और वहां प्रिंसीपल कक्ष का कांच तोड़ा और अंदर घुस गए, फिर पूरे कमरे में टेबल पर घास बिछा दी। 

यह है पूरा कांड

आरोप है कि एनएसयूआई के नेता अमन पटवारी अपने साथियों के साथ लोहे के सरिए और घास के पुलिंदे लेकर प्रशासनिक भवन में अनाधिकृत रूप से घुस गया। कॉलेज प्रशासन के समझाने और प्रोफेसर द्वारा रोकने के बावजूद वे नहीं माने और प्राचार्य कक्ष में प्रवेश करने की जिद करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने प्राचार्य कक्ष के दरवाजे के कांच तोड़े, ताला तोड़कर अंदर घुसे और पूरे कक्ष में घास फैला दी। 

ये भी पढ़ें…तहसीलदार के दबाव खारिज, इंदौर कलेक्टर ने तहसीलदारों में किया कार्य विभाजन, न्यायिक और गैर न्यायिक में बांटा

प्रिंसीपल को भी धमकाया

घटना के दौरान शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। प्राचार्य के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। करीब एक घंटे तक चले इस हंगामे से महाविद्यालय में भय और अव्यवस्था का माहौल बन गया। महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि अमन पटवारी और उसके साथियों ने इससे पहले भी महाविद्यालय में हंगामे कर शासकीय कार्य में बाधा डाली है। घटना के पूरे सबूत सीसीटीवी फुटेज में मौजूद हैं। 

ये भी पढ़ें…आयुष्मान में अरबों की बारिश,भोपाल में चिरायु को मिले 360 करोड़, इंदौर के अरबिंदो को 335 करोड़ रु.

अमन पर हुई एफआईआर

कॉलेज की ओर से लिपिक शैलेंद्र पाठक द्वारा थाने पर लिखित शिकायत दी गई। इस पर भंवरकुआं पुलिस ने अमन पटवारी व अन्य के खिलाफ धारा 221, 331(3), 324(3) और 3(5) बीएनएस 2023 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें…इंदौर कांग्रेस शहराध्यक्ष की दौड़ के बीच गणेश पूजन में जीतू पटवारी के बगल में बैठे बागड़ी, पीछे अमन बजाज

इसलिए घास लेकर घुसे थे

अमन व अन्य घास लेकर क्यों घुसे थे। दरअसल यह पीएम एक्सीलेंस कॉलेज में शामिल है। इनका आरोप है कि इसके बाद भी कॉलेज की हालत गंभीर है और कई बार शिकायतों के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही।

बारिश के मौसम में घास के कारण जहरीले कीड़े होते हैं। यह खतरनाक हो गया है। इसलिए विरोध के लिए इन्होंने पहले कॉलेज परिसर में लगी घास को काटा और फिर हाथों में लेकर प्रिंसीपल कक्ष में घुसकर उसे फैला दिया।  

प्रदर्शनकारी अमन पटवारी का कहना है कि तीन साल से मैं निवेदन करके थक चुका हूं, कॉलेज प्रशासन बहरा हो चुका है, बहरों के जगाने के लिए धमाका करना होता है। इस घास के बीच में गांधी जी, अटलजी की प्रतिमा है। सीधी उंगली से घी नहीं निकले तो उंगली टेड़ी करना होती है इसलिए यह किया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

 

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page