बघेल का BJP-RSS पर वार, बोले – भाजपा ने नहीं मनाया आदिवासी दिवस

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर जिले के कोटा में आयोजित आदिवासी सम्मेलन में राज्य सरकार और आरएसएस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे आदिवासी बहुल राज्य में आदिवासी मुख्यमंत्री तो हैं, लेकिन विश्व आदिवासी दिवस पर सरकार ने कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया।

बघेल के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम के लिए प्रोटोकॉल जारी किया था, लेकिन संघ कार्यालय से आदेश आने के बाद यह रद्द कर दिया गया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “विष्णुदेव साय शेषनाग की सैय्या पर सो रहे हैं।

आदिवासियों का रोजगार छीना जा रहा है – बघेल

बघेल ने सम्मेलन में आदिवासियों के अधिकारों की अनदेखी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जो अधिकार सरकार ने पहले दिए थे, उनका लगातार हनन हो रहा है। पेशा कानून, वन अधिकार और पर्यावरण अधिनियम का पालन नहीं किया जा रहा। प्रदेश में आदिवासियों का रोजगार छीना जा रहा है और उनकी पहचान को मिटाने की कोशिश की जा रही है।

भूपेश बोले-RSS के आदेश पर भाजपा ने नहीं मनाया आदिवासी

बघेल ने आदिवासी दिवस पर सरकारी कार्यक्रम न होने पर सरकार को घेरा

RSS पर आयोजन रद्द करने का आरोप लगाया

पेशा कानून और वन अधिकार अधिनियम के उल्लंघन की बात कही

बिजली बिल में बढ़ोतरी पर सरकार पर तंज

कांग्रेस सरकार में हर साल आदिवासी दिवस का आयोजन हुआ

 

भाजपा सरकार पर बिजली बिल बढ़ाने का आरोप लगाते हुए बघेल ने कहा कि गरीब, किसान और आदिवासी सभी परेशान हैं, जबकि मुख्यमंत्री बेफिक्र बैठे हैं। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “छत्तीसगढ़ में बिजली का बिल साय-साय बढ़ रहा है।”

आदिवासी दिवस पर भाजपा सरकार ने नहीं किया आयोजन – बघेल

बघेल ने याद दिलाया कि उनकी सरकार ने 9 अगस्त 2019 को विश्व आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। इसके बाद हर वर्ष राज्यभर में इस दिन कार्यक्रम आयोजित होते रहे। लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार ने, आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद, इस साल किसी भी तरह का आयोजन नहीं किया।

FAQ

भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस पर सरकार पर क्या आरोप लगाए?

उन्होंने कहा कि RSS के आदेश पर सरकार ने कार्यक्रम रद्द कर दिया।

आदिवासी अधिकारों को लेकर बघेल की क्या चिंता है?

उनका कहना है कि पेशा कानून और वन अधिकार अधिनियम का पालन नहीं हो रहा, जिससे अधिकार छीने जा रहे हैं।

बिजली बिल को लेकर उन्होंने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि भाजपा की साय सरकार में बिजली का बिल लगातार “साय-साय” बढ़ रहा है।

बघेल का BJP-RSS पर वार | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय | Bhupesh Baghel

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page