मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल होंगे मुख्य अतिथि एवं समारोह की करेंगे अध्यक्षता
सिटी बीट न्यूज नेटवर्क (बरेली)
बरेली। नगर बरेली में प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुगम बनाने की दिशा में संयुक्त कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं तहसील बरेली के शुभारंभ एवं उद्घाटन समारोह का आयोजन रविवार, 15 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजे किया जाएगा। संयुक्त कार्यालय परिसर, बरेली में आयोजित इस गरिमामय समारोह में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री माननीय नरेंद्र शिवाजी पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे तथा समारोह की अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी। संयुक्त कार्यालय के शुभारंभ से राजस्व एवं तहसील संबंधी कार्यों के बेहतर संचालन तथा आम नागरिकों को प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। समारोह के आयोजक एवं निवेदक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बरेली अंकित कुमार जैन (IAS) एवं समस्त राजस्व विभाग बरेली द्वारा नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।











