गोवंश संरक्षण एवं सम्मान की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान, 4 दिसंबर को मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली। गोवंश संरक्षण, संवर्धन एवं गौ माता के सम्मान को लेकर चलाए जा रहे गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत बरेली के मानव सत्संग भवन में बैठक एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता करते हुए गोवंश की सेवा, सुरक्षा और सम्मान से जुड़ी मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर किए। बैठक में आयोजकों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य संविधान के दायरे में शांतिपूर्ण एवं अहिंसक तरीके से देसी गोवंश के संरक्षण और संवर्धन की मांग को सरकार तक पहुंचाना है। इस दौरान देशभर में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गो माता को राष्ट्रमाता अथवा राष्ट्र आराध्या का संवैधानिक दर्जा देने, देसी नंदी को सम्मान प्रदान करने तथा गोसेवा के लिए केंद्रीय कानून बनाने सहित विभिन्न मांगें रखी गईं। इसके साथ ही केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय के गठन, गोचर भूमि के संरक्षण के लिए गोचर बोर्ड, चारा सुरक्षा नीति लागू करने, गो आधारित प्राकृतिक कृषि एवं पंचगव्य उत्पादों को प्रोत्साहन देने तथा शिक्षा व्यवस्था में गोवंश के महत्व और गो-महात्म्य को शामिल करने की मांग भी उठाई गई। आयोजकों ने बताया कि अभियान के तहत शहर के सैकड़ों नागरिकों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन व्यक्त किया है। हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र आगामी 4 दिसंबर को मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि गो सम्मान आह्वान अभियान देश के अन्य राज्यों में भी संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से गोवंश संरक्षण से जुड़ी मांगों को व्यापक स्तर पर सरकार के समक्ष रखा जा रहा है। कार्यक्रम में महंत मुक्तानंद, भगवान सिंह राजपूत सहित स्थानीय नागरिक एवं नगर निकाय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवम्बर को रायसेन में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन

    कलेक्टर सिसोनिया ने आयोजन की तैयारियों हेतु अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर 15 नवंबर…

    Read more

    गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बरेली में होगा विशेष संत समागम

    श्री श्री 1008 सनातन शरण जी महाराज एवं नंद बाबा का होगा आगमन, आज 13 नवंबर को मानस भवन में जुटेंगे संत-महात्मा और गौप्रेमी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली।…

    Read more

    You cannot copy content of this page