अमानक खाद्य सामग्री विक्रय करने पर 25 हजार रू जुर्माना

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन

न्यायालय न्याय निर्णायक अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मनोज उपाध्याय द्वारा निखिल बेकरी के प्रोपराईटर बरेली तहसील के ग्राम भौंडिया निवासी निखिल धाकड़ पर अमानक स्तर की खाद्य सामग्री विक्रय करने पर 25 हजार रू का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही 15 दिवस में जुर्माना राशि निर्धारित शासकीय मद में जमा कराने के आदेश दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती कल्पना आरसिया द्वारा 19 फरवरी 2024 को निखिल बेकरी पावर हाउस रोड तहसील बरेली का निरीक्षण किया गया। उक्त फर्म पर मावा से बनी मिठाई केक पनीर लूज आदि का संग्रहण एवं विक्रय किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा फर्म से मावा लूज एवं पनीर लूज का नमूना लेकर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया। जांच में नमूना अमानक स्तर का पाए जाने पर 25 हजार रू का जुर्माना लगाते हुए 15 दिवस में राशि शासकीय मद में जमा कराने के आदेश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    नवरात्रि से पहले माँ कंकाली मंदिर पहुँचे कलेक्टर और SP, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा…..

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों…

    Read more

    संस्कार भूमि स्कूल की छात्रा श्रेयल पटेल ने नवोदय और सैनिक स्कूल परीक्षा में प्राप्त की सफलता

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली   नगर की अग्रणी शिक्षण संस्था ‘संस्कार भूमि द ग्लोबल स्कूल’ के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। स्कूल की होनहार छात्रा कुमारी…

    Read more

    You cannot copy content of this page