मासूम से दरिंदगी की घटना में सकल हिन्दू समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सिटी बीट न्यूज बरेली

दरिंदगी की घटना में सकल हिन्दू समाज,परशुराम सेना,करणी सेना,बजरंग दल बरेली ने गौहरगंज में हुई 6 बर्षीय मासूम के साथ दरिन्दगी की घटना के विरोंध में रैली निकालकर अपना विरोध जताया। साथ ही पिपरिया नाके पर एसडीएम संतोष मुद्वगल को मुख्यमंत्री मोहन यादव और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा है कि हम सभी बरेली जिला रायसेन के निवासी इस ज्ञापन के माध्यम से आपका ध्यान एक अत्यधिक घिनौनी और हृदय विदारक घटना की ओर आकर्षित कराना चाहते है।
गत 21/11/2025 को हाल ही में एक 6 साल उम्र की मासूम के साथ हुई जघन्य दरिंदगी की तस्वीर ने पूरे समाज को शर्मसार कर दिया है इस प्रकार के अपराध समाज की महिलाओ बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाते है
हमारी प्रमुख मांगे
हम सभी नागरिक अनुरोध करते है कि

1 दोषी को गिरफ्तार कर फाँसी की सजा हो इस जघन्य अपराध के दोषी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट मै अभियोजन पक्ष उसे जल्द से जल्द फाँसी की सजा सुनाई जाये ताकि समाज में कडा संदेश जाए।

2 परिवार को सुरक्षा एवं सहायता दी जाये इस न्याय की लडाई मे जीवन यापन के लिए सरकारी सहायता दी जाये।

3 पुलिस कार्यवाही मे यह सुनिश्चित हो की जाँच अधिकारी द्वारा हास्तारक्षारित एविडेंस दस्तावेज को अदालत पेश किया जावे ताकि अपराधी बचना पाए।

हम आप से अनुरोध करते है कि इस मामले को व्यक्तिगत रुप से हस्तक्षेप करें ओर सुनिश्चित करें कि अपराधी को इस जघन्य अपराध की कठोर सजा मिले हम सब न्याय मिलने तक शांतिपूर्ण बिरोध जारी ओर शासन का पूरा सहयोग देंगे हमें आपकी न्यायसंगत कार्यवाही पर पूरा भरोसा है

निवेदन परशुराम सेना,करणी सेना,बजरंग दल,सकल हिन्दू समजाज बरेली

  • Related Posts

    मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर समाज को दिया कुरीति उन्मूलन का संदेश, गुरारिया में रिया धाकड़ को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएँ   रणधीर सिंह धाकड़ सिटी बीट न्यूज भौड़िया। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में…

    Read more

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    You cannot copy content of this page