स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल मांगरोल में आयोजित संकल्प से समाधान कार्यक्रम में हुए शामिल

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल बरेली तहसील के ग्राम मांगरोल में संकल्प से समाधान अभियान के तहत आयोजित शिविर में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प से समाधान अभियान जनसामान्य को कल्याणकारी हितग्राहीमूलक योजनाओं का सुगमता से लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरंभ किया गया है। समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए संचालित योजनाओं का लाभ सभी जरूरतमंद नागरिकों तक पहुंचाने की दिशा में काम किया जा रहा है। स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल ने अभियान के चारों चरणों का उल्लेख करते हुए उपस्थित अधिकारियों से कहा कि अभियान के दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनों पर समयसीमा में कार्यवाही कर नागरिकों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ

    धार्मिक संस्थाओं के साथ बडी संख्या में सैकडों धर्मप्रेमी रहेे मौजूद सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली नगर के प्रसिद्ध श्री हनुमान मंदिर दालमिल में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष…

    Read more

    उदयपुरा विधानसभा के देवरी में बाबा श्याम का होगा कीर्तन।

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली खाटू नरेश बाबा श्याम की प्रेरणा से 15 मार्च 2026 दिन रविवार एकादशी ग्यारस के अवसर पर बाबा श्याम की ज्योति और भव्य श्याम दरबार,श्याम…

    Read more

    You cannot copy content of this page