मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल प्रदाय के संबंध में दिए निर्देश …

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में “स्वच्छ जल अभियान” अंतर्गत स्वच्छ पेयजल प्रदाय के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा निर्देश दिए गए। कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, जिले के सभी नगरीय निकायों के अध्यक्ष, अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंस के उपरांत कलेक्टर श्रीविश्वकर्मा ने नगरीय निकायों के अध्यक्ष तथा अधिकारियों से नागरिकों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा पेयजल की विभिन्न स्तर पर नियमित जांच किए जाने संबंधी चर्चा करते हुए कहा कि अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में समस्त जल आपूर्ति संबंधी समस्याओं के निवारण हेतु नवीन एप लॉन्च किया जा रहा है जिसके संबंध में 11 जनवरी को शाम 04 बजे प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।

  • Related Posts

    जर्जर भवन और कमरों की कमी से जूझ रहा पीएम श्री विद्यालय, तीन शिफ्टों में लग रही कक्षाएं

    लक्ष्मी कांत राय खरगोन सिटी बीट न्यूज नेटवर्क रायसेन जिले के बाड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम खरगोन स्थित पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को जर्जर भवन…

    Read more

    नगर के वरिष्ठ पत्रकार भीकम राय बनें कल्चुरी समाज के जिला प्रवक्ता

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली।  नगर के पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष,वरिष्ठ पत्रकार भीकम राय को कल्चुरी समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार वर्मा ने समाज का जिला प्रवक्ता…

    Read more

    You cannot copy content of this page