मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे कृषक वर्ष 2026 का शुभारंभ

अन्नदाता के समग्र विकास की दिशा में है सार्थक प्रयास

भोपाल के जंबूरी मैदान में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कृषि रथ एवं ट्रेक्टर रैली को करेंगे फ्लैग ऑफ

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की गई वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा 11 जनवरी को पूरी होने जा रही है। प्रदेश में कृषक कल्याण वर्ष 2026 का शुभारंभ जंबूरी मैदान भोपाल में दोपहर एक बजे होगा। इसके पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव कोकता बायपास पर दोपहर 12 बजे कृषि रथ एवं किसानों की ट्रेक्टर रैली को फ्लैग ऑफ करेंगे। मु ख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के किसानों को कृषक कल्याण वर्ष में संचालित की जाने वाली गतिविधियों से अवगत करायेंगे। कार्यक्रम में किसानों को राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं और कृषक कल्याण वर्ष में होने वाले कार्यों की जानकारी दी जायेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषक कल्याण वर्ष के फोकस सेक्टर उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य-पालन और खाद्य प्रसंस्करण हैं। कृषि को लाभकारी, स्थायी एवं तकनीक आधारित रोजगार सृजन मॉडल में परिवर्तित करना है। कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य-पालन और वानिकी को एकीकृत करते हुए जिला स्तरीय क्लस्टर आधारित विकास को बढ़ावा देना है। इसी के साथ उच्च उत्पादकता, प्राकृतिक खेती, डिजिटल सेवा, कृषि प्रसंस्करण आदि के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि करना और कृषि आधारित क्षेत्र जैसे एग्री-टेक, ड्रोन सेवा, एफपीओ प्रबंधन, खाद्य प्रसंस्करण, हाइाड्रोपोनिक्स आदि में ग्रामीण युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कृषि और समृद्ध क्षेत्र मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं। प्रदेश में कल्याणकारी जहाँ एक ओर कृषि बजट में लगातार वृद्धि की जा रही है, वहीं किसानों के लिये कई योजनाएँ भी संचालित की जा रही हैं। इसमेंउ प्रमुख रूप से किसानों से उनकी उपज समर्थन मूल्य पर क्रय करना, सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिये भावांतर योजना, अतिवृष्टि, कीट-व्याधि एवं प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत राशि का वितरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री कृषि उन्नति योजना, रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना शामिल हैं।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण

    किसी भी समय,कहीं भी उतर सकता है मुख्यमंत्रीजी का हेलीकॉप्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) * मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में उपार्जन केंद्र पर चल रही…

    Read more

    ई-उपार्जन में स्लॉट बुकिंग ठप, बरेली में किसानों का आक्रोश—तीसरे दिन भी धरना जारी

    रजिस्ट्रेशन पूरे, पर स्लॉट नहीं खुल रहे; चुनिंदा बुकिंग को प्रचारित कर भ्रम फैलाने का आरोप सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली।  मध्यप्रदेश सरकार की ई-उपार्जन योजना के तहत जहां किसानों…

    Read more

    You cannot copy content of this page