मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जिले की लाड़ली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से अंतरित की योजना की राशि

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा नर्मदापुरम में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को 1836 करोड़ रूपए से अधिक राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा रायसेन जिले की 243687 लाड़ली बहनों के खाते में भी 1500-1500 रूपए के मान से राशि अंतरित की गई। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री डॉ यादव के उद्बोधन का कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों तथा लाड़ली बहनों द्वारा लाईव प्रसारण देखा व सुना गया।

  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page