सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाईजर पदों की भर्ती हेतु जनपद पंचायतों में आयोजित किए जा रहे हैं शिविर

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन

रायसेन जिले में संस्था एसएससीआई नीमच द्वारा जनपद पंचायत स्तर पर जिला पंचायत और मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में संस्था एसएससीआई नीमच द्वारा युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराते हुए सुरक्षा गार्ड तथा सुपरवाईजर पद पर युवाओं का चयन किया जाएगा।
जिले की बाड़ी जनपद पंचायत प्रांगण में 19 जनवरी को, औबेदुल्लागंज जनपद पंचायत प्रांगण में 20 जनवरी को, सांची जनपद पंचायत प्रांगण में 21 जनवरी को और जिला रोजगार कार्यालय रायसेन में 22 जनवरी को यह शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में ऐसे युवा जिनकी आयु 21 से 40 वर्ष, ऊंचाई 168 सेमी हो, वनज 55 किलोग्राम व शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम हाईस्कूल (10वीं) उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण हो, सम्मिलित हो सकते हैं। संस्था द्वारा पंजीयन शुल्क चयनित होने के पश्चात एवं चयनित युवक को संस्था द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण शुल्क का भुगतान प्रशिक्षण केन्द्र नीमच पर करना होगा।
  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page