खेत में बिजली का काम करते हुए युवक की करंट लगने से हुई मौत … परिजनों का आरोप विद्युत विभाग की लापरवाही से गई नीलेश की जान

बरेली 07 जून 2025
प्रदीप धाकड़ 9425654291

खेत में बिजली का काम करते हुए युवक की करंट लगने से हुई मौत

परिजनों का आरोप विद्युत विभाग की लापरवाही से गई नीलेश की जान

बाड़ी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पलकाश्री और मोकलवाड़ा के बीच में एक खेत में लगी डीपी को सुधारते हुए एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। घटना 7 जून शनिवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार मृतक विद्युत विभाग में आउटसोर्स कंपनी का पूर्व कर्मचारी था। मृतक 36 बर्षीय नीलेश धाकड़ ग्राम बेरखेड़ी का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और बिजली विभाग के अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। बाड़ी पुलिस के अनुसार मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक नीलेश के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

परिजनों ने लगाया आरोप

बाड़ी थाना प्रभारी राजेश तिवारी के अनुसार मृतक नीलेश लाइनमेन के साथ काम करता था। परिजनों ने ​पुलिस से शिकायत की है कि काम करते समय बिजली विभाग से लाइन बंद करने का परमिट लिया था। लेकिन जैसे उसने डीपी पर चढ़कर काम शुरू कि​या तो नीलेश को करंट लगा और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की जांच की मांग की है।

  • Related Posts

    बरेली के सिम्पल आर के एजुकेशन स्कूल के अक्षत धाकड़ ने 98.8 % अंकों के साथ रचा इतिहास, सुनिए सफलता का राज उनके माता पिता की ​जुबानी

    वीडियो को देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें  https://www.youtube.com/live/HodLXXbRIu8?si=jsRZ7vfNBLd_C_la

    Read more

    भौड़िया में शिव पुराण कथा के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा

    रणधीर सिंह धाकड़ ग्राम भोड़िया खरगोन        सिटी बीट न्यूज नेटवर्क रायसेन जिले के बरेली तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम भौड़िया में शनिदेव स्थापना की प्रथम वर्षगांठ…

    Read more

    You cannot copy content of this page