बरेली — अमन, शांति और भाईचारा कायम रखने के लिए की दुआ, नगर परिषद अध्यक्ष ने दी बधाई और शुभकामनांए…

बरेली 7 जून 2025

 

 

आज पूरे देश में ईद उल अजहा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसे बकरा ईद के नाम से जाना जाता है बड़े ही उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया।

ईद उल अजहा का पर्व सुबह 7:00 बजे ईदगाह, 7:30 बजे जामा मस्जिद, 7:45 बजे मरकज मंडी मस्जिद में नमाज़ अदा करने के लिए लोगो की भारी भीड़ देखी गई।

नमाज़ के बाद दुआ के लिए उठे हजारों हाथ जिसमें देश में अमन भाईचारा कायम रखने की अल्लाह की बारगाह में दुआएं की गई। दुआ के बाद लोगो ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारक पेश की और भाईचारे का पैगाम दिया।

ईदगाह पर नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी, उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत,पार्षद अफजल अली, तहसीलदार रामजी लाल वर्मा, थाना प्रभारी कपिल गुप्ता, खलिद भाई , पत्रकार अखिल खरे ने मुस्लिम भाईयों को ईद पर बधाई पेश की । ईद उल अजहा इस्लाम धर्म का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है जो मोहब्बत का पैगाम है।

  • Related Posts

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    You cannot copy content of this page