13 जून को बरेली आएंगे मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, ऐतिहासिक स्वागत को लेकर तैयारियां शुरू, कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

7 जून 2025 भोपाल

भोपाल। उदयपुरा विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक आयोजनों का दौर जारी है।आगामी 13 जून को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव बरेली आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। विगत दिवस उदयपुरा विधानसभा के विधायक एवं मध्यप्रदेश सरकार में राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने भोपाल स्थित काशी सेवा सदन कार्यालय पर विधानसभा के जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को लेकर चर्चा की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव का यह पहला बरेली दौरा है। जिसके चलते मुख्यमंत्री के ऐतिहासिक स्वागत की तैयारियाँ की जा रही हैं।

तिरंगा यात्रा के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का मनेगा उत्सव

मुख्यमंत्री के मंचीय कार्यक्रम के अलावा अन्य कार्यक्रमों की योजना भी बनाई गई है। हाल ही में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर वीर जवानों के अभिनंदन हेतु नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित क्षेत्र के हजारों लोग सम्मिलित होकर अपने जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करेंगे।

108 स्थानों पर स्वागत मंचों के द्वारा होगा अभिनंदन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को विशेष बनाने के लिए अलग-अलग प्रबंध किए जा रहे हैं। एक ओर जहां पुनेरी ढोल ताशा, पंजाबी ढोल, आदिवासी बंधुओं द्वारा नृत्य, महाकाल मंडल द्वारा डमरू और ताशों की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र होगी तो वहीं दूसरी ओर 108 स्थानों पर स्वागत मंचों के माध्यम से जनता मुख्यमंत्री का अभिनंदन करेगी। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति, लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति के साथ ही स्थानीय ढोल एवं बैंड पार्टी प्रस्तुति भी की जाएगी।

  • Related Posts

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    You cannot copy content of this page