मुख्यमंत्री डॉ. यादव का गाडरवारा हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

09 जून 2025 गाडरवारा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गाडरवारा पहुँचने पर यहाँ स्थित हैलीपैड पर परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान सांसद चौ. दर्शन सिंह, पूर्व राज्य सभा सांसद  कैलाश सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
ज़िला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री डॉ यादव का संभागायुक्त धनंजय सिंह भदौरिया, डीआईजी अतुल सिंह, कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक श्रीमती मृगाखी डेका ने भी पुष्प गुच्छ भेंटकर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव हैलीपैड से रुद्र कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुए। इस दौरान हैलीपैड के समीप कतारबद्ध खड़े स्थानीय जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने भी उनका अभिनंदन किया।

  • Related Posts

    सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…

    Read more

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page