बापोली धाम में कल 10 जुलाई को मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव – महोत्सव में मध्य प्रदेश के साथ अन्य प्रदेशों से पहुॅच रहे शिष्यगण

बरेली 9 जुलाई 2025
प्रदीप धाकड़ मो 9425654291

 

पूज्य ब्रहमलीन सद्गुरूदेव बापोली वाले गुरूजी की तपोस्थली बापोली धाम में कल 10 जुलाई को गुरू पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। पूज्य ब्रहमचारी जी महाराज और पूज्य लाल बाबा जी महाराज के शिष्य दूर दूर से गुरू पूर्णिमा पर सद गुरूदेव की पूजन और आर्शीबाद के​ लेने के लिए बापोली धाम आ रहे है। पूज्य लाल बाबा जी के परम शिष्य महंत मुक्तानंद जी ने बताया कि हर बर्ष की भांति इस बर्ष भी बापोली आश्रम में क्षेत्र के साथ अन्य प्रदेश से भी महाराज जी के शिष्य आ रहे हैं, जो गुरू महाराज की पूजन कर आर्शीवाद प्राप्त करते है। इस दिन विशेष रूप से आश्रम में आने बाले सभी भक्त जनो के लिए प्रसादी भंडारा व्यवस्था की जाती है। सर्वप्रथम में पूज्य ब्रहमलीन गुरूदेव की दिव्य मूर्ति की पंचामृत, गंगाजल, नर्मदाजल से अभिषेक उपरान्त पंचोपचार विशेष पूजन की जाती है उसके उपरांत सायं कालीन तक सभी शिष्य पूज्य ब्रहमचारी जी महाराज और पूज्य श्री लाल बाबा जी की पूजन कर आर्शीवाद प्राप्त करते है। बापोली धाम में बर्ष भर ​भगवान शिव का अभिषेक विद्वान ब्राहमणों द्वारा श्री लाल बाबा जी महाराज के सनिध्य में ​किया जाता है। हर सोमवार को भगवान भोलेनाथ ​के दर्शन करने सैकड़ो की संख्या में श्रद्वालु आते है। क्षेत्र का यह प्राचीन स्थल है, जहां पर जाने के लिए स्थानीय लोगों ने गुणवत्ता पूर्ण सडक की मांग क्षैत्रीय विधायक और म.प्र. शासन मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल से की है।

  • Related Posts

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    You cannot copy content of this page