डॉ. यादव का नगर परिषद अध्यक्ष ने किया सम्मान,वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस में मिला अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप अवार्ड

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली। डॉ बीडी यादव  को मुम्बई में आयोजित वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय फेलोशिप अवार्ड प्राप्त होने और क्षेत्र में चार दसक से सेवा भावना के साथ कर रहे चिकित्सा सेवा के लिए सम्मानित किया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ बीडी  यादव को मुंबई में आयोजित चौथी वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस में प्रतिष्ठित कार्डियो मेटाबोलिक मेडिसिन फेलोशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह विश्वस्तरीय सम्मान उन्हें चिकित्सा जगत में कार्डियो मेटाबोलिक मेडिसिन के क्षेत्र में किए गए शोध, नई खोजों और मरीजों के प्रति समर्पित सेवा के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम में यह सम्मान जर्मनी के प्रसिद्ध विशेषज्ञ पीटर स्ववर्ज एवं बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान के हाथों प्रदान किया गया। डॉ बी डी यादव बाड़ी, बरेली में सेवा भावना के साथ चार दसक से करे रहे  चिकित्सा सेवा कर रहे हैं। नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी ने पुष्प माला पहनाकर डॉ यादव को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर समस्त पत्रकारगण उप​स्थित रहे।

  • Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भक्ति में डूबा खरगोन,रातभर गूंजे कान्हा के भजन

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरगोन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य रात्रि जागरण, भजन क्लिबिंग एवं श्रीकृष्ण केंद्रित महानाट्य का आयोजन किया…

    Read more

    खेड़ापति मंदिर प्रांगण में रक्षाबंधन महोत्सव,मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन।  खेड़ापति मंदिर प्रांगण खरगोन में आज रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।…

    Read more

    You cannot copy content of this page