प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान 31 जुलाई तक करा सकते हैं बीमा

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026 के लिए अधिसूचित फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित है। जिले के सभी पात्र ऋणी और अऋणी किसानों से आग्रह किया गया है कि अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना शीघ्र अपनी फसलों का बीमा कराकर योजना का लाभ प्राप्त करें। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को सूखा,अतिवृष्टि,बाढ़,जलभराव,आलोवृष्टि,चक्रवात,तेज हवा,बिजली गिरने,कीट एवं रोगों जैसी प्राकृतिक तथा अनियंत्रित परिस्थितियों से होने वाली फसल हानि की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। प्राकृतिक आपदा के समय यह योजना किसानों के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच का कार्य करती है। वर्तमान मौसम पूर्वानुमानों के अनुसार अल-नीनो के प्रभाव से वर्षा की कमी,अनियमित वर्षा अथवा सूखे जैसी परिस्थितियां उत्पन्न होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। ऐसी स्थिति में खरीफ फसलों के उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। जिले में खरीफ वर्ष 2025 में 76116 किसानों ने 1.83 हैक्टेयर रकबे पर फसल बीमा करवाया था। वर्तमान खरीफ सीजन 2026 में 24 जुलाई तक 59725 किसानों ने 1.42 लाख हैक्टेयर रकबे में फसल बीमा हेतु आवेदन किया है। उप संचालक कृषि ने जिले के समस्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र के प्रत्येक पात्र किसानों तक योजना की जानकारी पहुचाएं तथा ग्राम स्तर पर विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक किसानों का फसल बीमा निर्धारित समय सीमा में कराना सुनिश्चित करेंगे। अऋणी किसानों से अपील की गई है कि वे भी स्वेच्छा से अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा अवश्य कराएं। किसान अपना फसल बीमा निकटतम बैंक शाखा,कॉमन सर्विस सेंटर,एमपी ऑनलाइन केन्द्र अथवा अधिकृत बीमा कम्पनी के माध्यम से करा सकते हैं। बीमा कराते समय आधार कार्ड,समग्र आईडी,बैंक पासबुक,भूमि संबंधी दस्तावेज एवं बोई गई फसल का विवरण साथ होना जरूरी है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ 2026 के लिए कृषक अंश प्रीमियम निर्धारित है। जिसमें धान सिंचित फसल हेतु 1,020 रू प्रति हेक्टेयर,धान असिंचित फसल हेतु 684 रू प्रति हेक्टेयर, सोयाबीन फसल हेतु 758 रू प्रति हेक्टेयर तथा मक्का फसल हेतु 604 रू प्रति हेक्टेयर एवं जिला स्तरीय उड़द फसल हेतु 486 रू प्रति हैक्टेयर राशि निर्धारित है। खरीफ 2026 के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है।

  • Related Posts

    यूको बैंक बरेली के खाता धारकों के पास आ रहें फर्जी कॉल, प्रबंधक ने कहा ओटीपी या अन्य दस्तावेज नहीं करें शेयर,फर्जी काल करने वालों से रहें सावधान

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली। युकों बैंक शाखा प्रबंधक बरेली द्वारा जानकारी दी गई है कि दिनांक 22.07.2026 से हमारे ग्राहकों के पास मोबाइल नं 9939033435 से फोन आ रहा…

    Read more

    मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की पहल ऐतिहासिक एवं स्वागत योग्य – संदीप चौहान

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली (रायसेन)। जन भागीदारी समिति,शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बरेली के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता संदीप चौहान ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कैबिनेट…

    Read more

    You cannot copy content of this page