मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर समाज को दिया कुरीति उन्मूलन का संदेश, गुरारिया में रिया धाकड़ को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएँ

 

रणधीर सिंह धाकड़ सिटी बीट न्यूज

भौड़िया। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए बरेली के समीप ग्राम गुरारिया में सामाजिक कार्यकर्ता  मुंशीलाल सिलधरिया की सुपुत्री रिया धाकड़ के सर्पदंश से असामयिक निधन के पश्चात मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस पहल के माध्यम से समाज को अनावश्यक सामाजिक खर्चों से बचने तथा दिवंगत आत्मा की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा जैसे सार्थक आयोजन करने का संदेश दिया गया।

श्रद्धांजलि सभा में सामाजिक कार्यकर्ताओं, समाजबंधुओं एवं परिजनों ने सम्मिलित होकर दिवंगत रिया धाकड़ के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थितजनों ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा इस दुःख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान किया।

कार्यक्रम का संचालन हेमंत बड़कुर ने किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता नीतिराज सिंह पटेल ने श्रीमद्भगवद्गीता के द्वादश अध्याय का पाठ किया। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात कुमार चौधरी, ठाकुर जोधाराम सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी शंकर सिंह पटेल, उमेद सिंह पटेल, भवूत सिंह खूते, अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा रायसेन के जिला अध्यक्ष मकरंद सिंह पटेल, नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष भगवत पटेल सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, समाजबंधु एवं परिजन उपस्थित रहे।

समाजहित में अनुकरणीय पहल

मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित करना समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। ऐसे आयोजन न केवल दिवंगत आत्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि व्यक्त करने का माध्यम बनते हैं, बल्कि समाज को सादगी, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश भी देते हैं।

  • Related Posts

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    You cannot copy content of this page