रायसेन — मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार हेतु 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं शासकीय सेवक

रायसेन, 07 जून 2025

जिले में नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों से मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए आवेदन 15 जुलाई तक आमंत्रित किए गए है।

कलेकटर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि जिला अधिकारी अपने-अपने विभाग के नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार हेतु आवेदन करने के लिए प्रेरित करें।

जिन शासकीय सेवकों ने मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार के विज्ञापन में वर्णित कार्यक्षत्रों के अंतर्गत पहल एवं नवाचार का अनुप्रयोग किया है, वह शासकीय सेवक पुरस्कार हेतु आवेदन कर सकते हैं।

शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार नवाचार के लिए वर्ष 2025 में प्रदान किए जाने वाला मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार उन्हीं आवेदकों को प्रदान किया जाएगा, जिन आवेदकों ने 01 अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक की समयावधि में नवाचार एवं उत्कृष्ट पहल की हैं।

इस पुरस्कार के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट www.awards.mp.gov.in पर देखा जा सकता है।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प यात्रा का बरेली में भव्य पड़ाव, प्रधानमंत्री मोदी ने बाइकर्स से किया वीडियो संवाद

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली। बरेली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी के लिए निकली सेवा संकल्प यात्रा गुरुवार को उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के उदयपुरा से होते हुए बरेली पहुंची।…

    Read more

    मिट्टी की सुंदर प्रतिमा बनाकर की स्थापित, पर्यावरण सुरक्षा का दिया संदेश

    छह वर्षों से लगातार मिट्टी से गणेश प्रतिमा बना रही हैं दीपाली, इस वर्ष गणेश जी के साथ बाल हनुमान की प्रतिमा भी बनाई   अंकित तिवारी सिटी बीट न्यूज…

    Read more

    You cannot copy content of this page