अब बिना NEET के भी पूरा होगा मेडिकल में करियर का सपना, ये कोर्स दिलाएंगे सफलता

12वीं पास करने के बाद मेडिकल के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना हर साल लाखों छात्र देखते हैं। लेकिन एमबीबीएस के लिए आयोजित होने वाली  नीट परीक्षा में हर छात्र का सिलेक्शन पॉसिबल नहीं हो पाता। तो ऐसे में अगर आप नीट पास नहीं कर पाए हैं या आपको डॉक्टर बनने का मौका नहीं मिला है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

मेडिकल फील्ड में कई ऐसे कोर्सेज हैं जिनमें बिना नीट के भी आप करियर बना सकते हैं और अच्छी कमाई कर सकते हैं। चलिए आज हम आपको ऐसे कुछ प्रमुख कोर्सेज के बारे में बताते हैं, जिनसे आप अपनी भविष्य की राह चुन सकते हैं।

BSc Nursing Course: अब 12वीं कला और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थी भी कर  सकेंगे बीएससी नर्सिंग कोर्स, यहां पढ़ें | Education News: BSc Nursing  Course After 12th arts and commerce ...

बीएससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) 

बिना नीट के बीएससी नर्सिंग एक अच्छा विकल्प हो सकता है। नर्सिंग हेल्थ केयर सिस्टम का एक जरूरी हिस्सा है। नर्स का काम मरीजों की देखभाल करना और डॉक्टरों की मदद करना होता है। ये एक ऐसा प्रोफेशन है जिसमें सेवा के साथ-साथ सम्मान भी मिलता है। नर्सिंग का कोर्स पूरा करने के बाद आपको अस्पतालों, क्लीनिक्स और हेल्थ केयर सेंटर्स में नौकरी के कई मौके मिलते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…

NEET UG 2025: इस साल ये छात्र नहीं दे पाएंगे नीट एग्जाम, जानें वजह

Bachelor of Physiotherapy (BPT) - Mangala college of Physiotherapy

बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (BPT) 

फिजियोथेरेपी आज के समय में एक डिमांडिंग फील्ड बन चुका है। फिजियोथेरेपिस्ट मरीजों को चोटों और शारीरिक समस्याओं से निकालने में मदद करते हैं। विशेष रूप से पैरालिसिस और गंभीर चोटों के मामलों में ये भूमिका सबसे ज्यादा जरूरी हो जाती है। फिजियोथेरेपिस्ट मरीजों के लिए विशेष एक्सरसाइज प्लान तैयार करते हैं, जिससे उनकी समस्याएं दूर हो सकें। इस क्षेत्र में भी आप एक सफल और मजबूत करियर बना सकते हैं।

Bachelor in Medical Lab. Technology (BMLT) – Sri Raj Paramedical Institute,  Patna-Bihar

बैचलर ऑफ मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (BMLT)

मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में करियर बनाना भी एक शानदार विकल्प हो सकता है। डॉक्टर द्वारा मरीजों को ब्लड, यूरीन और अन्य बॉडी फ्लुएड्स की जांच कराने की सलाह दी जाती है। लैब टेक्नीशियन का काम इन सैंपल्स की जांच कर रिपोर्ट तैयार करना होता है। ये फील्ड उन छात्रों के लिए उपयुक्त है जो मेडिकल क्षेत्र में तकनीकी और वैज्ञानिक कार्यों में रुचि रखते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…

नीट यूजी 2025 : एनटीए ने एग्जाम पैटर्न में किए बड़े बदलाव, जानें कैसी होगी नई व्यवस्था

1,038 Banner Brain Stock Videos

साइकोलॉजी (BA/B.Sc/M.Sc)

 आज के दौर में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जैसे कि डिप्रेशन, एंग्जायटी और बाईपोलर डिसऑर्डर आम हो गई हैं। इसी कारण साइकोलॉजिस्ट की मांग तेजी से बढ़ रही है। साइकोलॉजिस्ट मरीजों की काउंसलिंग कर मानसिक समस्याओं का समाधान करते हैं। इस फील्ड में आप बीए, बीएससी या एमएससी इन साइकोलॉजी करके एक अच्छा करियर बना सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें..

नीट पीजी काउंसलिंग में एनआरआई कोटे का फर्जीवाड़ा, जांच में हुआ खुलासा

B.Pharm and Forensic Pharmacy: A Niche but Growing Field

फॉरेंसिक साइंस और फार्मेसी (B.Pharm)

फॉरेंसिक साइंस भी आज के समय में एक डिमांडिंग फील्ड बन चुका है। यहां आप अपराधों की वैज्ञानिक (crime scientist) जांच में विशेषज्ञ बन सकते हैं। इसके अलावा, बैचलर ऑफ फार्मेसी कोर्स भी आज के समय में बहुत डिमांडिंग है। फार्मेसी से जुड़े पेशेवरों को दवाइयों और हेल्थ केयर प्रोडक्ट्स के निर्माण, वितरण और बिक्री में रोजगार मिलता है।

ये खबर भी पढ़ें..

नीट यूजी 2025, पेन-पेपर मोड में एक ही दिन होगा एग्जाम

Career Ayurveda 1 | भारतीय धरोहर

आयुर्वेद में करियर (BAMS)

अगर आप ट्रेडिशनल चिकित्सा में रुचि रखते हैं, तो बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (BAMS) आपके लिए सही कोर्स है। आयुर्वेदिक चिकित्सा व्यवस्था का आजकल फिर से महत्व बढ़ रहा है। तो ऐसे में इस क्षेत्र में करियर के कई मौके हो सकते हैं।

FAQ

क्या 12वीं के बाद बिना नीट के मेडिकल फील्ड में करियर बनाया जा सकता है?

हां, कई मेडिकल कोर्स जैसे बीएससी नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, लैब टेक्नोलॉजी आदि में बिना नीट के भी करियर बनाया जा सकता है।

फिजियोथेरेपी कोर्स के बाद नौकरी के क्या विकल्प हैं?

फिजियोथेरेपिस्ट को अस्पतालों, स्पोर्ट्स टीम्स और निजी क्लीनिक्स में नौकरी के अवसर मिलते हैं।

मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में करियर कैसे बनाएं?

आप BMLT कोर्स करके मेडिकल जांच क्षेत्र में लैब टेक्नीशियन के रूप में करियर बना सकते हैं।

साइकोलॉजी में कौन-कौन से करियर विकल्प उपलब्ध हैं?

साइकोलॉजिस्ट के रूप में आप काउंसलिंग सेंटर, अस्पतालों और मानसिक स्वास्थ्य संगठनों में नौकरी कर सकते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

एजुकेशन न्यूज | latest news | neet exam | आयुर्वेद कॉलेज | neet 2025 | देश दुनिया न्यूज

  • Related Posts

    Die Rolle von RNG im fairen Casino-Spiel

    Einführung In der Welt des Glücksspiels ist Fairness von größter Bedeutung, insbesondere für erfahrene Spieler in Österreich. Die Verwendung von Zufallszahlengeneratoren (RNG) spielt eine entscheidende Rolle dabei, sicherzustellen, dass die…

    Read more

    150 Espaces gratis prime en compagnie de salle de jeu Offres sans avoir í archive dans un pays européen

    Il va vraiment amical parmi tours gratuits sans conserve. Sachez que divers salle de jeu quelque peu l’extérieur du pays vous-même produisent un mois borné de pratiquer ces conditions. Une…

    Read more

    You cannot copy content of this page