मोहर्रम की दसवीं तारीख को धूमधाम भाईचारे एवं अमनो अमन के साथ निकाला गया जुलूस

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ​

बरेली। नगर में मोहर्रम की 10 तारीख को मुस्लिम त्योहार कमेटी के बैनर तले अखाड़ों के जुलूस मुख्य चौराहा से निकले। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए,जिसमें ढोल ताशे घोड़े डीजे शामिल रहे। जुलूस प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गो से होते हुए दिग्विजय परिसर, टाकीज चौराहा से निकलकर बाजार बाजार में जाकर समाप्त हुआ। मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष अंसार पटेल ने नगर के सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि त्यौहार को इसी तरह भाईचारे के साथ एवं अमन शांति के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए पुलिस प्रशासन एवं नगरीय प्रशासन का दिल से शुक्रिया अदा किया।

  • Related Posts

    भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवम्बर को रायसेन में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन

    कलेक्टर सिसोनिया ने आयोजन की तैयारियों हेतु अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर 15 नवंबर…

    Read more

    गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बरेली में होगा विशेष संत समागम

    श्री श्री 1008 सनातन शरण जी महाराज एवं नंद बाबा का होगा आगमन, आज 13 नवंबर को मानस भवन में जुटेंगे संत-महात्मा और गौप्रेमी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली।…

    Read more

    You cannot copy content of this page