शासकीय आईटीआई में प्रवेश हेतु पंजीयन 30 जून तक

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ​

मध्यप्रदेश की समस्त शासकीय आईटीआई में संचालित एनसीव्हीटी/ एससीव्हीटी के पाठयक्रमों में प्रवेश हेतु विद्यार्थी कौशल विकास विभाग के पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर 30 जून तक पंजीयन करा सकते हैं। प्रवेश से संबंधित समस्त जानकारी डीएसडी पोर्टल पर उपलब्ध है। इन आईटीआई में व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि उद्योगों के लिए कुशल,प्रशिक्षित व्यक्तियों की पूर्ति की जा सके। साथ ही आवेदक स्वयं के लघु उद्योग या स्वरोजगार स्थापित कर सके।

रायसेन जिले में 06 शासकीय आईटीआई संचालित हैं। इन संस्थाओं में इंजीनियरिंग एवं नॉन इंजीनियरिंग 16 व्यवसायों में कुल 1068 सीटों पर प्रवेश की कार्यवाही की जा रही है। मध्यप्रदेश की महिला नीति के अंतर्गत सत्र 2025 से आईटीआई में 35 प्रतिशत स्थान महिलाओं के लिए आरक्षित है। प्रवेश हेतु आवेदकों द्वारा ऑनलाईन माध्यम से कौशल विकास विभाग के पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर पंजीयन और संस्थाओं एवं व्यवसायों की च्वाइस फिलिंग की जाकर ऑनलाईन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जाता है।

शासकीय आईटीआई रायसेन में व्यवसाय फिटर में 20 सीट, विधुतकार में 20 सीट,ड्राफ्टसमेन सिविल में 24 सीट,कोपा में 48 सीट,वेल्डर में 40 सीट एवं स्टेनोग्राफी हिन्दी में 24 सीट सहित कुल 176 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। संस्था की सभी ट्रेडें एनसीव्हीटी (DGT) से मान्यता प्राप्त हैं। प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में अधिक जानकारी के लिए विभाग के पोर्टल www.dsd.mp.gov.in पर अथवा मोबाईल नंबर 9575707308 पर विजिट कर सकते हैं।

शासकीय आईटीआई मण्डीदीप में व्यवसाय कोपा में 48 सीट,इलेक्ट्रिशियन में 40 सीट, इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक की 24 सीट, फिटर की 20 सीट, मैकेनिक मोटर व्हीकल की 24 सीट, मैकेनिक ट्रेक्टर व्हीकल की 40 सीट और वेल्डर की 40 सीट इस प्रकार कुल 236 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

शासकीय आईटीआई देवरी में व्यवसाय फिटर में 20 सीट, इलेक्ट्रिशियन में 20 सीट, डीएमसी में 24 सीट, मैकेनिक मोटर व्हीकल में 24 सीट,टर्नर में 20 सीट,मशीनिष्ट में 20 सीट, स्विंग टेक्नॉलोजी कटिंग एण्ड टेलरिंग में 20 सीट, स्टेनोग्राफर एण्ड सेकेटेरियल असिस्टेंट (हिन्दी) में 48 सीट,वेल्डर में 20 और कोपा में 48 सीटों, इस प्रकार कुल 264 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।शासकीय आईटीआई गैरतगंज में व्यवसाय ड्रोन टेक्निशियन में 24 सीट,कोपा में 24 सीट, इलेक्ट्रिशियन में 20 सीट,फिटर में 20 सीट,मेकेनिक एग्रीकल्चर में 24 सीट और स्टेनोग्राफर एण्ड सेकेटेरियल असिस्टेंट (हिन्दी) में 24 सीट, इस प्रकार कुल 136 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

शासकीय आईटीआई सिलवानी में व्यवसाय मेकेनिक इलेक्ट्रिकल व्हीकल में 24 सीट,कोपा में 24 सीट, इलेक्ट्रिशियन में 40 सीट, मशीनिष्ट में 20 सीट और सोलर टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल में 20 सीट,इस प्रकार कुल 128 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। शासकीय आईटीआई बेगमगंज में व्यवसाय कॉसमेटोलॉजी में 24 सीट,कोपा में 24 सीट, इलेक्ट्रिशियन की 20 सीट,फिटर की 20 सीट,सोलर टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल की 20 सीट और वेल्डर की 20 सीट, इस प्रकार कुल 128 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

  • Related Posts

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    4/ Pressant Salle de jeu � 60 � sans avoir í  wager + deux � diesel í  l’époque la presence

    Cashed, il est l’eldorado du jeux ! Machines pour sous parmi ligue, blackjack, fraise, tentative, gaming facilement, l’article engendre par réellement apogees editeurs. Cote la capitale sportifs, nous abritee grace…

    Read more

    You cannot copy content of this page