पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने 8 और 9 अक्टूबर को भी लगेंगे विशेष शिविर

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )

रायसेन। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 8 एवं 9 अक्टूबर को पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में मतदाताओं को नाम जोड़ने, आवश्यक जानकारी प्राप्त करने तथा आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। शिविर के दौरान पात्र मतदाताओं से फॉर्म-6 के अलावा किसी अन्य घोषणा पत्र की मांग नहीं की जाएगी। वहीं, जिन युवाओं की आयु 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म-6 लिए जाएंगे। इसके साथ ही 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अग्रिम रूप से फॉर्म जमा कराए जा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने युवाओं एवं पात्र नागरिकों से इन विशेष शिविरों का लाभ उठाते हुए अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की अपील की है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। पात्र नागरिक voters.eci.gov.in पर अथवा ECINET मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • Related Posts

    रायसेन में विकसित भारत संकल्प सभा के तहत सेवा ज्योति यात्रा

    स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल,विधायक डॉ.चौधरी व सुरेंद्र पटवा सहित जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) रायसेन विकसित भारत संकल्प सभा के अंतर्गत बुधवार को रायसेन…

    Read more

    डॉ. बी.डी. यादव को सामुदायिक सेवा पुरस्कार से किया सम्मानित

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। बरेली के वरिष्ठ मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ. बी.डी. यादव को चिकित्सा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए 3 अक्टूबर 2026 को…

    Read more

    You cannot copy content of this page