कलेक्टर श्री सिसोनिया के निर्देश पर सुखवती की समस्या का त्वरित समाधान

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) ।

बरेली ( रायसेन )। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना और नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य को साकार करती एक संवेदनशील पहल रायसेन जिले की औबेदुल्लागंज जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत घाट पिपलिया में देखने को मिली। यहां आयोजित जनविश्वास शिविर में अपने पिता के साथ पहुंची दिव्यांग सुखवती बाई ने कलेक्टर रोहित सिसोनिया को अपनी समस्या बताते हुए कहा कि अभी तक उनका आधार कार्ड नहीं बन पाया है। आधार कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें शासन की सहायता और सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सुखवती बाई की समस्या सुनकर कलेक्टर सिसोनिया ने संवेदनशीलता दिखाते हुए शिविर में उपस्थित ई-गवर्नेंस के सहायक प्रबंधक को आधार कार्ड बनवाने के लिए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशों पर बिना विलंब किए सुखवती बाई को वाहन से सुल्तानपुर स्थित लोक सेवा केन्द्र पहुंचाया गया, जहां आधार कार्ड बनवाने के लिए उनका पंजीयन कराया गया। पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उन्हें रसीद भी उपलब्ध करा दी गई है। अब जल्द ही उनका आधार कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा। सुखवती बाई के लिए यह पहल केवल आधार कार्ड के पंजीयन तक सीमित नहीं है, बल्कि शासन की योजनाओं और सुविधाओं से जुड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिले में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविरों में कलेक्टर सिसोनिया द्वारा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से शीघ्र निराकरण किया जा रहा है। जिले में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान आमजन की समस्याओं के निराकरण, सुगम सेवाओं की उपलब्धता और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन की सुविधाएं पहुंचाने का माध्यम बन रहा है।
  • Related Posts

    राज्य परिसीमन आयोग के नाम से जारी पत्र को बताया भ्रामक,आधिकारिक सत्यता प्रमाणित नहीं

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) रायसेन। रायसेन जिले के बरेली अनुभाग को अलग कर नवीन जिला बरेली बनाने के संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा…

    Read more

    पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय में बच्चों से आत्मीय संवाद कर कलेक्टर श्री सिसोनिया ने जाना पढ़ाई और सीखने का अनुभव

    विद्यार्थियों के बीच पहुंचे कलेक्टर, बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने किया प्रोत्साहित सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) रायसेन स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में कलेक्टर रोहित सिसोनिया…

    Read more

    You cannot copy content of this page