पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय में बच्चों से आत्मीय संवाद कर कलेक्टर श्री सिसोनिया ने जाना पढ़ाई और सीखने का अनुभव

विद्यार्थियों के बीच पहुंचे कलेक्टर, बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने किया प्रोत्साहित

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )

रायसेन स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं और विद्यालय की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।  बैठक के उपरांत कलेक्टर सिसोनिया ने विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उनका बच्चों के प्रति आत्मीय और संवेदनशील व्यवहार देखने को मिला। वह विभिन्न कक्षाओं में पहुंचे और विद्यार्थियों से सहज एवं आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, विषयों की समझ और विद्यालय में सीखने के अनुभवों के बारे में जाना। बच्चों से बातचीत के दौरान उन्होंने उन्हें मन लगाकर पढ़ने, अपनी रुचि और प्रतिभा को निखारने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।कलेक्टर सिसोनिया ने कक्षावार विद्यार्थियों की संख्या, उपस्थिति पंजी तथा शैक्षणिक सुविधाओं का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलना चाहिए और उसकी प्रतिभा को विकसित करने के लिए पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए जाने चाहिए। बच्चों की शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहे, बल्कि उनके व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता का भी विकास हो। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, विद्यालय के प्राचार्य एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    बापौलीधाम आश्रम में भव्य गौ-पूजन एवं सहस्त्रनाम अर्चन समारोह संपन्न

    गौ माता के 1000 पवित्र नामों से पुष्प अर्चन कर की गई पूजा-अर्चना, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने और संरक्षण का लिया संकल्प सिटी बीट न्यूज नेटवर्क…

    Read more

    पांच साल बाद ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू, 16 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन

    मध्यप्रदेश में 16 दिसंबर तक होंगे आवेदन, 21 से 45 वर्ष की विवाहित महिलाएं कर सकेंगी आवेदन सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। मध्यप्रदेश में करीब पांच साल के लंबे…

    Read more

    You cannot copy content of this page