पांच साल बाद ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू, 16 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन

मध्यप्रदेश में 16 दिसंबर तक होंगे आवेदन, 21 से 45 वर्ष की विवाहित महिलाएं कर सकेंगी आवेदन

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली। मध्यप्रदेश में करीब पांच साल के लंबे अंतराल के बाद ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके लिए 16 नवंबर से 16 दिसंबर तक एमपी ई-सेवा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया में केवल ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों को ही मान्य किया जाएगा। जारी जानकारी के अनुसार, आवेदन करने वाली महिला संबंधित ग्राम की निवासी एवं विवाहित होना अनिवार्य है। आवेदिका की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। आशा कार्यकर्ताओं की चयन प्रक्रिया कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला स्वास्थ्य समिति की निगरानी में संपन्न होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 17 से 25 दिसंबर तक प्राप्त आवेदनों को ग्रामसभा के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद 26 दिसंबर से 18 जनवरी तक ग्रामसभा द्वारा चयन प्रस्तावों का अनुमोदन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के अगले चरण में 19 जनवरी से 5 फरवरी तक विकासखंड स्तर पर प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। वहीं, जिला स्तर पर अपील की प्रक्रिया 25 फरवरी तक पूरी की जाएगी। लंबे समय बाद शुरू हो रही इस भर्ती प्रक्रिया से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    बापौलीधाम आश्रम में भव्य गौ-पूजन एवं सहस्त्रनाम अर्चन समारोह संपन्न

    गौ माता के 1000 पवित्र नामों से पुष्प अर्चन कर की गई पूजा-अर्चना, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने और संरक्षण का लिया संकल्प सिटी बीट न्यूज नेटवर्क…

    Read more

    नगर परिषद अध्यक्ष के निवास पर हुआ दीपावली मिलन समारोह, साढ़े चार साल के विकास कार्यों का रखा ब्यौरा

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी के निवास पर प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित…

    Read more

    You cannot copy content of this page