नगर परिषद अध्यक्ष के निवास पर हुआ दीपावली मिलन समारोह, साढ़े चार साल के विकास कार्यों का रखा ब्यौरा

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली। नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी के निवास पर प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी ने अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में नगर परिषद के माध्यम से कराए गए विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि नगर की आवश्यकताओं और नागरिकों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कराने का निरंतर प्रयास किया गया है। नगर में हुए विकास कार्यों को धरातल पर उतारने में आम नागरिकों, पार्षदों एवं अधिकारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास के लिए सभी के सहयोग से आगे भी निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत, सीएमओ हरिशंकर वर्मा, पार्षदगण, एल्डरमैन एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बरेली में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ पर्व, घोघरा नदी के हनुमानगढ़ी घाट पर उमड़ा भोजपुरी समाज

    डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना, नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी के प्रयासों से घाट का हो रहा सौंदर्यीकरण सिटी बीट…

    Read more

    शिव मंदिर बापौलीधाम आश्रम में आज 17 नवंबर को होगा भव्य गौ-पूजन एवं सहस्त्रनाम अर्चन समारोह

    गोपाष्टमी के पावन अवसर पर गौ माता के 1000 नामों से होगा विधि-विधान से पूजन, संत लाल बाबा जी महाराज ने श्रद्धालुओं से की सहभागिता की अपील सिटी बीट न्यूज…

    Read more

    You cannot copy content of this page