बापौलीधाम आश्रम में भव्य गौ-पूजन एवं सहस्त्रनाम अर्चन समारोह संपन्न

गौ माता के 1000 पवित्र नामों से पुष्प अर्चन कर की गई पूजा-अर्चना, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने और संरक्षण का लिया संकल्प

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली। गोपाष्टमी के पावन पर्व पर 17 नवंबर 2026, मंगलवार को शिव मंदिर बापौलीधाम आश्रम में भव्य गौ-पूजन एवं सहस्त्रनाम गौ-अर्चन समारोह श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया। भगवान श्रीकृष्ण की पावन गौचारण लीला की स्मृति में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में पूज्य संत जम्मू वाले लाल बाबा जी महाराज के सानिध्य में विधि-विधान से गौ माता का पूजन, अर्चन एवं आरती की गई। समारोह में गौ माता के पवित्र सहस्त्रनाम अर्थात 1000 नामों का स्मरण करते हुए पुष्पों से भव्य अर्चन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गौ माता की पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ प्राप्त किया। पूज्य संत लाल बाबा जी महाराज ने गौ माता की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गौ माता में समस्त देवी-देवताओं का वास माना गया है। गौ सेवा और गौ पूजन भगवान श्रीकृष्ण की आराधना का ही स्वरूप है। उन्होंने समाज से गौ माता की सेवा, सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए आगे आने तथा गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के प्रयासों में सहभागी बनने का आह्वान किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में गौ सेवा, गौ संरक्षण एवं भारतीय धार्मिक संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में आश्रम परिवार सहित सैकड़ों गौ भक्तों, धर्मप्रेमियों एवं श्रद्धालुओं ने सपरिवार सहभागिता कर सहस्त्रनाम गौ-अर्चन में पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण और गौ माता के जयकारों से गूंज उठा।

  • Related Posts

    पांच साल बाद ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू, 16 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन

    मध्यप्रदेश में 16 दिसंबर तक होंगे आवेदन, 21 से 45 वर्ष की विवाहित महिलाएं कर सकेंगी आवेदन सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। मध्यप्रदेश में करीब पांच साल के लंबे…

    Read more

    नगर परिषद अध्यक्ष के निवास पर हुआ दीपावली मिलन समारोह, साढ़े चार साल के विकास कार्यों का रखा ब्यौरा

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी के निवास पर प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित…

    Read more

    You cannot copy content of this page