श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी का जन्मोत्सव

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन )।

खरगोन। कल्चुरी (कलार) समाज के आराध्य देव भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी का जन्मोत्सव शनिवार, 21 नवंबर को स्थानीय श्री राम जानकी मंदिर, पेट्रोल पंप परिसर में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के प्रति अपनी आस्था और सम्मान प्रकट किया। समारोह में बच्चों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई एवं कक्षा 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में खरगोन सहित बरेली, उदयपुरा, रायसेन, सुल्तानपुर, मंडीदीप, सिलवानी, बमौरी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सजातीय बंधु शामिल हुए। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित करते हुए भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के आदर्शों पर चलने, समाज में एकता बनाए रखने तथा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। जन्मोत्सव समारोह में समाजजनों की बड़ी भागीदारी से आयोजन उत्साहपूर्ण और गरिमामय रहा।

  • Related Posts

    कलेक्टर श्री सिसोनिया के निर्देश पर सुखवती की समस्या का त्वरित समाधान

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) । बरेली ( रायसेन )। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना…

    Read more

    राज्य परिसीमन आयोग के नाम से जारी पत्र को बताया भ्रामक,आधिकारिक सत्यता प्रमाणित नहीं

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) रायसेन। रायसेन जिले के बरेली अनुभाग को अलग कर नवीन जिला बरेली बनाने के संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा…

    Read more

    You cannot copy content of this page