खरगोन में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान, नवरात्रि से पहले विद्युत व्यवस्था पर उठे सवाल

गर्मी, उमस और मच्छरों से बेहाल शहरवासी, विद्युत विभाग से नियमित बिजली आपूर्ति की मांग,बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विद्युत मंडल पहुंचकर ज्ञापन सोपा आंदोलन की थी चेतावनी।

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली, खरगोन

खरगोन। मध्य प्रदेश विद्युत वितरण खरगोन केंद्र द्वारा इन दिनों की जा रही अघोषित बिजली कटौती से शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं, वहीं दूसरी ओर बार-बार बिजली गुल होने से मच्छरों का प्रकोप भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।
नवरात्रि का पर्व नजदीक है और कुछ ही दिनों में शहर में जगह-जगह माता रानी के पंडाल सजाए जाएंगे। ऐसे में बिजली की अनियमित आपूर्ति से आम नागरिकों के साथ ही व्यापारियों और नवरात्रि आयोजन समितियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शहरवासियों का कहना है कि बिना पूर्व सूचना के बिजली कटौती होने से दैनिक कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी और उमस के कारण घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। वहीं, रात के समय बिजली बंद होने से लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है।

विद्युत विभाग से नियमित बिजली आपूर्ति की मांग

नवरात्रि जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व को देखते हुए शहरवासियों ने विद्युत वितरण केंद्र के अधिकारियों से मांग की है कि अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए तथा बिजली आपूर्ति सुचारु रखी जाए। साथ ही, यदि किसी आवश्यक कार्य या तकनीकी समस्या के कारण बिजली बंद करना जरूरी हो, तो इसकी पूर्व सूचना दी जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। अब देखना यह है कि विद्युत विभाग नवरात्रि पर्व से पहले बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए क्या कदम उठाता है।

  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार

    तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल रणधीर सिंह धाकड़ भौड़िया सिटी बीट न्यूज नेटवर्क राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर भौड़िया के पास रविवार…

    Read more

    सजने लगे माता रानी के दरबार,रविवार को विराजेंगी मां जगदंबा

    बरेली-भौड़िया में नवरात्रि की धूम, पंडालों में तैयारियां अंतिम चरण में सिटी बीट न्यूज नेटवर्क भौड़िया-बरेली भौड़िया-बरेली। शारदीय नवरात्रि को लेकर बरेली, भौड़िया सहित आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल…

    Read more

    You cannot copy content of this page