ग्राम पंचायत अहमदपुर में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित,विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की मरीजों की जांच

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन )।

खरगोन। ग्राम पंचायत अहमदपुर में जन आरोग्य सेवा संस्था भोपाल के तत्वावधान में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संस्था के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 62 मरीजों का इलाज एवं निशुल्क दवाइयां दी गई, गंभीर पीड़ित साथ मरीजों को भोपाल अस्पताल भेजा गया एवं चार नेत्र रोगियों का उपचार निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में कमर दर्द, घुटनों का दर्द, रीढ़ की हड्डी संबंधी समस्या, सिरदर्द,आंखों एवं कानों की परेशानी, थायराइड, शुगर, बीपी, पथरी तथा हृदय रोग सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के डायरेक्टर एवं समाजसेवी घनश्याम सिंह रघुवंशी द्वारा किया गया इस अवसर पर मरीज को उपचार उपरांत पानी नाश्ते की व्यवस्था रखी गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया। शिविर के सफल आयोजन में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती मनोरमा एवं घनश्याम सिंह रघुवंशी का विशेष सहयोग रहा। निशुल्क चिकित्सा शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

  • Related Posts

    बरेली के पास ग्राम खरगोन में नेशनल हाईवे-45 पर खरगोन ब्रिज के पास मिली नवजात, बरेली सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल किया रेफर।

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क खरगोन (बरेली)। खरगोन ( बरेली )। बरेली तहसील के ग्राम खरगोन में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां नेशनल हाईवे-45 पर खरगोन…

    Read more

    श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी का जन्मोत्सव

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन )। खरगोन। कल्चुरी (कलार) समाज के आराध्य देव भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी का जन्मोत्सव शनिवार, 21 नवंबर को स्थानीय श्री राम जानकी…

    Read more

    You cannot copy content of this page