सिटी बीट नेटवर्क बरेली ( रायसेन )।
रायसेन। संविधान दिवस के अवसर पर आज गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के मूल्यों को आत्मसात करने तथा लोकतांत्रिक आदर्शों एवं संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति सदैव निष्ठावान रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर्स सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।











