कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने जामगढ़ और भगदेही का किया भ्रमण,ऐतिहासिक जामवंत गुफा एवं प्राचीन प्रतिमाओं का किया अवलोकन

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली/रायसेन।

बरेली/रायसेन। कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने मंगलवार को बरेली क्षेत्र के ग्राम जामगढ़ और भगदेही का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जामगढ़ स्थित ऐतिहासिक जामवंत गुफा पहुंचकर वहां मौजूद प्राचीन प्रतिमाओं एवं ऐतिहासिक अवशेषों का बारीकी से अवलोकन किया। साथ ही गुफा के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के संबंध में जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान कलेक्टर सिसोनिया ने कहा कि जामवंत गुफा क्षेत्र की अमूल्य ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है। यहां मौजूद प्राचीन प्रतिमाएं और ऐतिहासिक अवशेष हमारी समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली विरासत को दर्शाते हैं। ऐसे ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थलों का संरक्षण करना आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इनके इतिहास और महत्व से परिचित हो सकें।कलेक्टर ने ऐतिहासिक धरोहरों को सुरक्षित रखने के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर एसडीएम अंकित जैन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भक्तिभाव से मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु जयंती, जातीय जनगणना और पंचायत स्तर तक संगठन का विस्तार करने का निर्णय

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली । नगर के हनुमानगढ़ी परिसर स्थित कलचुरी भवन में कलचुरी नवयुवक मंडल द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु जयंती श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस…

    Read more

    ग्राम पंचायत अहमदपुर में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित,विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की मरीजों की जांच

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन )। खरगोन। ग्राम पंचायत अहमदपुर में जन आरोग्य सेवा संस्था भोपाल के तत्वावधान में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।…

    Read more

    You cannot copy content of this page