सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली/रायसेन।
रायसेन। रायसेन-राहतगढ़ सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी पर कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने सख्त रुख अपनाया है। उनके निर्देश पर मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम ने निर्माण एजेंसी मेसर्स कॉम्ट कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड एवं पीआरएल प्रोजेक्ट्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। ग्राम गढ़ी रेंज के पास बनाए गए डायवर्सन की खराब स्थिति और सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी तथा दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई थी। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एमपीआरडीसी द्वारा 23 नवंबर 2026 को जारी आदेश में निर्माण स्थल पर तत्काल बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक बोर्ड और अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए हैं।











