निखिल खरे बने पुनः नगर अध्यक्ष, सूरज सिंह ठाकुर बने नगर मंत्री
सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली
बरेली। स्थानीय रामलीला मैदान सभागृह में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैठक संपन्न हुई जिसमें नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा हुई संगठन की प्रमुख बैठक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला संगठन मंत्री लक्ष्मण सोलंकी,जिला संयोजक रमाकांत चौहान, एवं उदयपुरा भाग संयोजक आर्यन जी गुर्जर के द्वारा नगर अध्यक्ष का दायित्व पुनः निखिल खरे को सौंपा। नगर मंत्री का दायित्व सूरज ठाकुर को दिया इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए जिला संगठन मंत्री लक्ष्मण सोलंकी ने विद्यार्थी परिषद के इतिहास एवं क्रियाकलापों को विस्तार से बताया,जिला संयोजक रमाकांत चौहान ने अपने संबोधन में कहा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पिछले 78 वर्षों से छात्र हितों के लिए कार्य कर रही है,नगर अध्यक्ष निखिल खरे ने कहा कि बरेली नगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने लक्ष्य को लेकर छात्रों के हितों अधिकारों के लिए सदैव तत्पर रहेगी छात्रों के हित में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा आपके साथ है सभी कार्यकर्ता संगठन के प्रति समर्पण भाव कार्य करते रहें कार्यकारिणी मै नगर उपाध्यक्ष कु॰ पुनम गुर्जर, कृष्णा तिवारी,रघुवीर ठाकुर,संतोष चौधरी,बृजेश कुशवाहा,कार्तिक भार्गव,सिद्धार्थ,कु.पूनम अग्रवाल,कु. हिमांशी धाकड़,रामराज राजपूत कोषाध्यक्ष स्वम भार्गव,सह कोषाध्यक्ष कु. प्रियांशी धाकड़, कार्यालय मंत्री अंश सारंग,कु. खुशबु ठाकुर, महा विद्यालीन प्रमुख अंशु ठाकुर,सह महाविद्यालीन प्रमुख कु. बंदना गुप्ता, विद्यालय प्रमुख कु. निशु कुशवाहा ,विद्यालय सह प्रमुख राम ठाकुर,SFD संयोजक प्रशांत विश्वकर्मा,SFS संयोजक शैलेन्द्र रघुवंशी,सोशल मीडिया संयोजक तनिष्क ठाकुर,नगर कला मंच संयोजक कु.हर्षिता पटेल,सह.नगर कला मंच संयोजक कु.प्रिया कोरी,खेलो भारत प्रमुख स्वयं भार्गव, विधि प्रमुख कु. नंजना कुशवाहा,जनजाति छात्र कार्य प्रमुख श्री अंकित उइके, NSS संयोजक अमन सैयद, सदस्य राहुल ठाकुर,आयुष चौहान, आदित्य यादव,सपना कुशवाहा, सिद्धार्थ जैन, रजित ठाकुर, शुभम ठाकुर,राज ठाकुर, दुर्गेश साहू को दायित्व सौपे कार्यक्रम में कार्यकर्ता,पूर्व पदाधिकारी एवं छात्र नेता उपस्थित रहे सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई दी एवं संगठन का आभार व्यक्त किया








