भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवम्बर को रायसेन में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन

कलेक्टर सिसोनिया ने आयोजन की तैयारियों हेतु अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )

बरेली रायसेन। भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को रायसेन स्थित वन परिसर में प्रातः 10 बजे जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम तथा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अधिकारियों को जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के भव्य और गरिमामय आयोजन हेतु दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी तैयारियां पर्याप्त समय पहले पूर्ण कर ली जाएं। कार्यक्रम में स्थानीय जनजातीय समुदाय, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। साथ ही जनजातीय समाज की लोककला, परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। कार्यक्रम में जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, भगवान बिरसा मुंडा, प्रदेश के जनजातीय नायकों एवं उनकी गौरवशाली परंपराओं को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। साथ ही जनजातीय वर्ग के लिए संचालित शासकीय योजनाओं की जानकारी और हितलाभ वितरण भी किया जाएगा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी, जनजातीय कार्य विभाग की जिला संयोजक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बरेली में होगा विशेष संत समागम

    श्री श्री 1008 सनातन शरण जी महाराज एवं नंद बाबा का होगा आगमन, आज 13 नवंबर को मानस भवन में जुटेंगे संत-महात्मा और गौप्रेमी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली।…

    Read more

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चों ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश, मिट्टी के दीये जलाकर आत्मनिर्भर भारत बनाने का किया आह्वान

    सिटी बीट न्यूज नेटव​र्क बरेली  बरेली। दीपावली एवं धनतेरस के पावन पर्व पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरेली के भैया-बहनों ने “स्वदेशी अपनाओ–देश बचाओ” थीम के तहत नगरवासियों को दीपावली…

    Read more

    You cannot copy content of this page