बीजेपी नेता उपाध्याय की माताजी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों नागरिकों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली। नगर परिषद के एल्डरमेन एवं भाजपा नेता हिमकर उपाध्याय की  माताजी श्रीमती राधा उपाध्याय पत्नी देवीप्रसाद उपाध्याय के निधन से उपाध्याय परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। निधन का समाचार मिलते ही परिवारजनों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में शोक छा गया। स्वर्गीय श्रीमती राधा उपाध्याय, हिमकर उपाध्याय एवं अनुराग उपाध्याय की माताजी तथा आयुष,अनुपम एवं उज्ज्वल की दादीजी थीं। वे स्नेह, ममता और संस्कारों से परिपूर्ण व्यक्तित्व की धनी थीं। उनका स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन परिवार के लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनके निधन से परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंची है।
श्रीमती राधा उपाध्याय का अंतिम संस्कार अलीगंज घाट पर किया गया। अंतिम यात्रा में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन शामिल हुए। सभी ने नम आंखों से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

  • Related Posts

    गोवंश संरक्षण एवं सम्मान की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान, 4 दिसंबर को मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। गोवंश संरक्षण, संवर्धन एवं गौ माता के सम्मान को लेकर चलाए जा रहे गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत बरेली के मानव सत्संग भवन…

    Read more

    भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवम्बर को रायसेन में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन

    कलेक्टर सिसोनिया ने आयोजन की तैयारियों हेतु अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर 15 नवंबर…

    Read more

    You cannot copy content of this page