बरेली में गणेशोत्सव की धूम, भक्तिभाव से गूंज रहे गणपति बाप्पा मोरया के जयकारे

भक्ति भाव से भक्त कर रहे मंगल के दाता की उपासना

सिटी बीट न्यूज
मो. 9425654291
बरेली रायसेन।

रायसेन जिले के बरेली नगर में इन दिनों श्रीगणेश उत्सव की भव्यता देखते ही बन रही है। नगर के प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में जगह-जगह आकर्षक पंडालों में मंगल के दाता, विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश जी विराजमान हैं। श्रद्धालुजन उल्लास और भक्तिभाव से “गणपति बाप्पा मोरया” के जयकारे लगाकर वातावरण को मंगलमय बना रहे हैं।

छोटे बाजार में इस वर्ष गणेशोत्सव की सबसे बड़ी आकर्षण का केंद्र बने हैं “लालबाग के राजा” की तर्ज पर स्थापित श्रीगणेश जी। यहाँ की भव्य मूर्ति, आकर्षक सजावट और दिव्य वातावरण भक्तों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहा है। वहीं, नाहर नगर में लड्डू के साथ विराजमान बाल गणेश जी का विहंगम स्वरूप हर किसी के मन को मोह रहा है। बच्चों और महिलाओं में यहाँ के दर्शन के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

इसके अलावा नगर में किनगी रोड पुराना बस स्टेन्ड, होली चौक,छीपा मोहल्ला,अस्पताल परिसर, बवड़ी मोहल्ला,चौधरी चोक,दालमील कॉलोनी,स्टेड बैंक के पास आदि सहित कई स्थानों और घरों में भी भगवान गणपति विराजे हैं। भक्तों द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ पंडाल सजाकर गणपति बप्पा को विराजित किया है। रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और मालाओं से पंडाल रात में जगमगाते नजर आते हैं। पूरे नगर में इस दौरान धार्मिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण और सांस्कृतिक आयोजन भी किए जा रहे हैं। श्रद्धालुजन परिवार सहित पंडालों में पहुँचकर गणपति बप्पा की आराधना कर सुख-समृद्धि की मंगल कामना कर रहे हैं।

  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page