गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.)

बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते हुए नगर परिषद द्वारा गणेश प्रतिमाओं के विक्रेताओं को राहत दी गई है। नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरिशंकर वर्मा ने बताया कि नगर में भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विक्रय करने वाले सभी विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मुक्त किया गया है। नगर परिषद की ओर से स्पष्ट किया गया है कि गणेश प्रतिमा विक्रेताओं से किसी भी प्रकार का तय बाजारी शुल्क नहीं लिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति गणेश प्रतिमा विक्रेताओं से शुल्क की मांग करता है, तो इसकी सूचना तत्काल नगर परिषद अध्यक्ष या सीएमओ को देने की अपील की गई है। अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी ने कहा कि गणेश उत्सव श्रद्धा और आस्था का पर्व है। नगर परिषद द्वारा श्रद्धालुओं एवं प्रतिमा विक्रेताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
सूचना के लिए संपर्क:

नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी — 9926851612

सीएमओ हरिशंकर वर्मा — 9993227803

  • Related Posts

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    सांसद दर्शन सिंह चौधरी तथा कलेक्टर विश्वकर्मा ने व्यापारियों से किया संवाद

    व्यापारियों ने सड़क मार्ग,बैंक शाखाओं को बढ़ाने एवं एटीएम में नगदी की कमी होने सहित अन्य समस्याओं से कराया अवगत सिटी बीट न्यूज नेटवर्क उदयपुरा बरेली। उदयपुरा बरेली। मुख्यमंत्री जन-विश्वास…

    Read more

    You cannot copy content of this page