वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड — भारतीय पत्रकारिता में गौरवशाली योगदान के लिए सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन)

बरेली। भारतीय पत्रकारिता में लंबे समय से सक्रिय और रायसेन जिले के वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके गौरवशाली योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 16 सितंबर 2026 को भोपाल स्थित पुराना विधानसभा भवन के मिंटो हॉल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया।सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब, भोपाल द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी की मौजूदगी में वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को सम्मानित किया गया।समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन योगदान, सक्रियता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को प्रमुखता से सामने रखने के लिए उनके कार्यों को सम्मानित किया गया। रायसेन जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय दीपक काँकर ने स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं और सामाजिक सरोकारों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से उठाया है।कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, राज्यसभा सांसद रजनीश अग्रवाल, सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब के संरक्षक विजयदास, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद गुर्जर, राजेश भाटिया, के.डी. शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, इंदौर सहित मध्यप्रदेश और देश के विभिन्न शहरों से आए पत्रकारों ने भी सहभागिता की। इस दौरान पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, मीडिया के सामने मौजूद चुनौतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने रखने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।दीपक काँकर को मिले इस सम्मान को रायसेन जिले की पत्रकारिता के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। जिले के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

  • Related Posts

    संस्कार भूमि द ग्लोबल स्कूल में लगा फल एवं सब्जियों का बाजार, बच्चों ने सीखी पौष्टिक आहार की महत्ता

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली  बरेली। संस्कार भूमि द ग्लोबल स्कूल,बरेली में आज  शनिवार,31 अक्टूबर 2026 को विद्यार्थियों के लिए फल एवं सब्जियों के बाजार से संबंधित एक रोचक एवं…

    Read more

    मृत्युभोज के स्थान पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर समाज को दिया कुरीति उन्मूलन का संदेश, गुरारिया में रिया धाकड़ को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की संवेदनाएँ   रणधीर सिंह धाकड़ सिटी बीट न्यूज भौड़िया। सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन और समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में…

    Read more

    You cannot copy content of this page