राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन

श्री राधा रानी प्राकट्य महोत्सव पर भव्य भजन संध्या का आयोजन
राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल होंगे मुख्य अतिथि

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )

बरेली संवाददाता। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार 19 सितंबर को नगर के चौधरी चौक स्थित प्राचीन श्रीजी मंदिर में श्री राधा रानी कीर्तन मंडल के तत्वावधान में श्री राधा रानी प्राकट्य महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर रात्रि 8 बजे भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी करेंगे। श्री राधा रानी कीर्तन मंडल के संयोजक पं. विपिन व्यास ने बताया कि भजन संध्या में मां कृष्णा जागरण ग्रुप, विदिशा द्वारा विशेष भजन प्रस्तुतियां दी जाएंगी। प्रसिद्ध भजन कलाकार सौरभ शर्मा, बबीता किरार, विजय कुशवाहा सहित अन्य कलाकार श्री राधा रानी एवं भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से ओतप्रोत भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे।राधा अष्टमी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन को लेकर कीर्तन मंडल के सदस्यों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। पं. विपिन व्यास एवं श्री राधा रानी कीर्तन मंडल के सभी सदस्यों ने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से शनिवार 19 सितंबर को रात्रि 8 बजे प्राचीन श्रीजी मंदिर, चौधरी चौक पहुंचकर भजन संध्या में शामिल होने तथा श्री राधा रानी के प्राकट्य महोत्सव का धर्मलाभ लेने की अपील की है।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड — भारतीय पत्रकारिता में गौरवशाली योगदान के लिए सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन) बरेली। भारतीय पत्रकारिता में लंबे समय से सक्रिय और रायसेन जिले के वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके गौरवशाली योगदान…

    Read more

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    You cannot copy content of this page