सिटी बीट न्यूज नेटवर्क
रणधीर सिंह धाकड़ भौड़िया

बरेली (रायसेन)। सरस्वती विद्या मंदिर बरेली में रविवार को जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं मंत्रोच्चार के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रविराज दांगी,प्राचार्य सियरमऊ, वीरेंद्र प्रताप यादव, प्राचार्य प्रतापगढ़, माँ नर्मदा शिक्षण समिति से मनोज शांडिल्य अध्यक्ष, वीरेंद्र मालवीय संस्था सचिव,विकास राय सचिव एवं विद्यालय के प्राचार्य जयप्रकाश तिवारी मंचासीन रहे। महोत्सव में रायसेन जिले के सिलवानी, विवेकानंद पुरम बेगमगंज, हनुमान बाग बेगमगंज,प्रतापगढ़, सियारमऊ,रामलीला मैदान एवं आवासीय छात्रावास सहित 8 विद्यालयों के 225 भैया-बहनों ने भाग लिया। संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत 16 विधाओं – एकल अभिनय, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन,तबला वादन, प्रश्न मंच, मूर्ति कला, चित्रकला, रंगोली, गीता पाठ, प्रथमाक्षरी, एकल भजन, वंदे मातरम्,आचार्य पत्रवाचन, कथा कथन एवं तात्कालिक भाषण आदि का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में श्रीमती भाग्यश्री, श्रीमती पूनम रैकवार, संगीतकार गौरी शंकर,सुश्री सलोनी आचार्य,सुश्री निशा ठाकुर, नारायण धाकड़, महेश पस्टारिया, शिवाकांत धाकड़, भवानी शंकर तिवारी एवं ललित कुमार गुप्ता सहित अन्य विद्वानों ने अपनी भूमिका निभाई। समापन अवसर पर माँ नर्मदा शिक्षण समिति के अध्यक्ष मनोज शांडिल्य एवं सचिव हीरेंद्र मालवीय द्वारा विजेता भैया-बहनों को प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के संयोजक रविराज दांगी रहे। कार्यक्रम प्रबंधक जयप्रकाश तिवारी एवं बौद्धिक प्रमुख श्रीमती किरण कुशवाहा रहीं। इस अवसर पर समस्त आचार्य परिवार एवं बड़ी संख्या में भैया बहन उपस्थित रहे।











