पोषण पखवाड़े के तहत आयोजित की जा रही हैं विभिन्न गतिविधियां

रायसेन
देश में चल रहे सातवां पोषण पखवाडा के अंतर्गत रायसेन जिले में भी कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में जिला रायसेन की परियोजना उदयपुरा में पोषण पखवाडा के तहत 15 अप्रैल 2025 के दौरान सभी केंद्रो में बच्चों और महिलाओं की उपस्थिति में मंगलदिवस का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। मंगल दिवस के आयोजन के दौरान केंद्रो पर अन्नप्राशन दिवस मनाया गया, जिसमें 6 माह पूर्ण कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया एवं 06 माह से 12 माह तक के बच्चो को पोषण के रूप में दिए जाने वाले आहार के बारे में माताओं को जानकारी दी गई जिससे उनके बच्चों को भविष्य में बेहतर स्वास्थ्य मिल सके।
इन गतिविधियों का उद्देश्य लोगों को पोषण के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

  • Related Posts

    जर्जर भवन और कमरों की कमी से जूझ रहा पीएम श्री विद्यालय, तीन शिफ्टों में लग रही कक्षाएं

    लक्ष्मी कांत राय खरगोन सिटी बीट न्यूज नेटवर्क रायसेन जिले के बाड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम खरगोन स्थित पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को जर्जर भवन…

    Read more

    नगर के वरिष्ठ पत्रकार भीकम राय बनें कल्चुरी समाज के जिला प्रवक्ता

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली।  नगर के पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष,वरिष्ठ पत्रकार भीकम राय को कल्चुरी समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार वर्मा ने समाज का जिला प्रवक्ता…

    Read more

    You cannot copy content of this page