देवी रत्नमणिजी ने स्कूली बच्चों को शैक्षणिक सामग्री देकर,दिया सेवा का संदेश, नशामुक्त रहने का दिलाया संकल्प

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन )।

क्षेत्र की प्रखर कथा व्यास और समाज सेविका देवी रत्नमणि द्विवेदी ने अपना जन्मदिन सरकारी स्कूल के बच्चों के बीच मनाया। इस दौरान उन्होंने जरुरत मंद छात्रों को ऊनी वस्त्र और शैक्षणिक सामग्री भी वितरित की। उन्होंने बच्चों से सनातन धर्म पर आधारित प्रश्नोत्तरी और उसके बिषय में बौद्धिक के साथ आज के परिवेश में नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया। नर्मदा भक्ति पंथ परिवार की अध्यक्ष देवी रत्नमणि द्विवेदी बिगत 10 वर्षों से जरुरतमंद छात्र छात्राओं को ऊनी वस्त्र और शैक्षणिक सामग्री वितरित कर रही है। उन्होंने बताया कि हमारा प्रयास यह है कि कोई भी प्रतिभा संसाधनों के अभाव में शिक्षा से बंचित ना रहे। इस अवसर पर बृजभूषण राजपूत (ग्राम प्रधान), हेमराज कुशवाहा (संचालक), उमेश राय, घनश्याम राय, अभिषेक सिंह ठाकुर (मनकापुर), रानू चौहान, कुमारी शिवानी चौहान शा.एकी.मा.शाला दिगवाड़ उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    लायंस क्लब ने तीन शैक्षणिक संस्थानों में चलाया बाल कैंसर जागरूकता अभियान

    विद्यार्थियों को बताए कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र. ) बरेली। लायंस क्लब बरेली द्वारा शुक्रवार को बाल कैंसर जागरूकता अभियान…

    Read more

    You cannot copy content of this page