लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के 150वें जन्मोत्सव पर रायसेन में रन फॉर यूनिटी दौड़ आयोजित

कलेक्टर विश्वकर्मा ने राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क रायसेन।

लौहपुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के 150वें जन्मोत्सव पर तथा राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर को रायसेन स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ एवं रन फोर यूनिटि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा,एसपी पंकज पांडे, अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय तथा एएसपी कमलेश कुमार द्वारा माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत कलेक्टर विश्वकर्मा द्वारा सभी को राष्ट्र की एकता,अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने, अपने देशवासियों के बीच राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाने का हर संभव प्रयास करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी संकल्प दिलाया गया। इसके पश्चात रन फॉर यूनिटी दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं तथा छात्र–छात्राओं द्वारा सहभागिता की गई। रन फॉर यूनिटी दौड़ नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए खेल स्टेडियम में समाप्त हुई। इस अवसर पर अनेक विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस जवान और छात्र–छात्राएं उपस्थित रहीं।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण

पुलिस परेड ग्राउंड में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा तथा एसपी पंकज पांडे द्वारा पौधरोपण किया गया। साथ ही अन्य अधिकारियों ने पौधरोपण किया।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड — भारतीय पत्रकारिता में गौरवशाली योगदान के लिए सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन) बरेली। भारतीय पत्रकारिता में लंबे समय से सक्रिय और रायसेन जिले के वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके गौरवशाली योगदान…

    Read more

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    You cannot copy content of this page