जिला अस्पताल पहुंचकर एसडीएम ने बीएलओ के स्वास्थ्य की ली जानकारी

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क रायसेन
बुधवार को प्रातः एसडीएम रायसेन तथा विधानसभा क्षेत्र सांची के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मनीष शर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर यहां भर्ती सांची विधानसभा के भाग संख्या 108 गोंदरा के बीएलओ टीकाराम चौधरी के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा डॉक्टर्स से भी चर्चा की। उल्लेखनीय है कि बीएलओ टीकाराम चौधरी मंगलवार को रात्रि में रतनपुर दरगाह के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे, जिसकी सूचना मिलते ही बीएलओ चौधरी को नायब तहसीलदार शैलेश सिंह की उपस्थिति में एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल लाकर उपचार प्रारंभ किया गया। बीएलओ टीकाराम चौधरी स्वस्थ्य हैं। बीएलओ टीकाराम चौधरी अब स्वस्थ्य हैं।
  • Related Posts

    सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…

    Read more

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page