रायसेन में कृषि विभाग के जिला कार्यालय में शुरू हो रहा है जैविक कृषि उत्पाद विक्रय केन्द्र

हाट बाजार रविवार के दिन मिलेंगे जैविक अनाज, सब्जी, दाल, कंद, बिनौला घी सहित अन्य उत्पाद

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क रायसेन

जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु किसानों को प्रोत्साहित करने के साथ ही जैविक खेती के उत्पादों के विक्रय के लिए सभी निकायों में बाजार उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में उप संचालक कृषि केपी भगत के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय पर सागर रोड स्थित कार्यालय उप संचालक कृषि परिसर में जैविक उत्पाद विक्रय केन्द्र स्थापित किया जा रहा है। इस जैविक उत्पाद विक्रय केन्द्र में प्रत्येक हाट बाजार रविवार के दिन जैविक कृषि उत्पाद विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे।
इस विक्रय केन्द्र में जैविक कृषि उत्पाद जैसे अनाज, दालें, तेल, मसाले आदि का प्रतिदिन विक्रय किया जाएगा। इसके साथ ही इस केन्द्र पर जिले में जैविक खेती करने वाले किसानों की जानकारी भी सांझा की जाएगी, जिससे कि नागरिक अपनी आवश्यकतानुसार जैविक उत्पाद सीधे किसानों से क्रय कर सकेंगे। यह विक्रय केन्द्र किसानों में जैविक खेती के बारे में जागरूकता लाने के साथ ही उपज का उचित मूल्य दिलाने में आधारशिला साबित होगा। जिले में जैविक खेती करने वाले किसान भाई अपने उत्पाद विक्रय करने एवं जैविक उत्पाद खरीदने के इच्छुक व्यक्ति रायसेन में सागर रोड स्थित कार्यालय उपसंचालक कृषि विभाग में शुरू किए जा रहे जैविक कृषि उत्पाद विक्रय केन्द्र पर रविवार के दिन संपर्क कर सकते है।

जैविक उत्पाद विक्रय केन्द्र पर मिलेंगे यह उत्पाद

इस जैविक उत्पाद विक्रय केन्द्र पर विक्रय हेतु अनाज, दाल, तेल, सब्जियां, फल, घी आदि उत्पाद नागरिकों के लिये उपलब्ध रहेगें। अनाज में गेंहू, चावल (बासमती), चावल (सादा), ज्वार, बाजरा, कोदो, कुटकी, सांवा, मक्का तथा दाल में अरहर, मूंग, उडद, मसूर, बटरी एवं तेल में सोयाबीन, सरसों, मूंगफली और सब्जी में आलू, मिर्च, लौकी, बरबटी, भिण्डी, गोभी, टमाटर, सेम, गंवार फल्ली, गिलकी, मूली, कददू, टिण्डे, मुनगा (सहजन) आदि उपलब्ध रहेगी। इसी प्रकार कंद में शकरकंद, ककडी, अरबी, रतालू (गराडू), लहसुन, प्याज और फल में पपीता, अमरूद, आंवला, कटहल तथा भाजी में मैथी, पालक, नोनिया (कुल्फा), बथुआ, चौलाई विक्रय हेतु उपलब्ध रहेगी। विक्रय केन्द्र में देशी गाय का बिलौना विधि से तैयार घी भी मिलेगा।
  • Related Posts

    सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…

    Read more

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page